कोंच-उरई। कोतवाली क्षेत्र में ताबड़तोड़ ढंग से चोरों ने नकदी जेबर व अन्य सामानों पर हाथ साफ कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। कस्बे में इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान के गोदाम से दो वाशिंग मशीनें चोरी गईं हैं जबकि गांधीनगर इलाके में सूने घर में चोरों ने ताले चटका कर नकदी जेबर पर हाथ साफ किया है। उधर, दिरावटी गांव से अज्ञात चोर ट्रैक्टर चोरी करके चलते बने।
कोंच कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने कई वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के सुभाषनगर निवासी अवधेशकुमार इकडया पुत्र सुखनंदन की मेन रोड पर नाथूराम स्कूल के पास मोनिका इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान है। दुकान का एक गोदाम पटेलनगर मोहल्ले में बिजली पावर हाउस के पास मुन्नाखां के मकान में है। गोदाम में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन व अन्य इलैक्ट्रोनिक उपकरण रखे हुये हैं। पड़ोसी प्रेम चैधरी ने इकडया को सूचना दी कि गोदाम का दरबाजा खुला पड़ा है। इकडया ने गोदाम में जाकर देखा तो दो वाशिंग मशीनें चोरी जा चुकी थीं। एक अन्य घटना में कस्बे के गांधीनगर इलाके की रहने बाली महिला केशर पत्नी राजेन्द्र पखवाड़ा भर पूर्व अपने मायके गई थी। आज जब वह लौट कर सुबह 11 बजे आई तो घर के ताले टूटे पड़े थे और जेबरों में मंगलसूत्र, हाथ पेटी, अंगूठी, पायल, मनचली तथा 20 हजार रुपया नगदी के अलावा नई साडियों, कपड़ों, बैंक पासबुकों आदि पर चोर हाथ साफ कर गये थे। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दे दी है। उधर, ग्राम दिरावटी निवासी भगवतशरण पुत्र दुर्गविजय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका ट्रैक्टर बाड़े में खड़ा था जिसे चोर चुरा ले गये हैं। 19 अक्टूवर की इस घटना की रिपोर्ट कोतवाली ने भादंवि की धारा 457, 380 में दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।






Leave a comment