कोंच-उरई। जनसंघ के संस्थापकों में शुमार वरिष्ठ भाजपा नेता, लोकतंत्र सेनानी, बरिष्ठ पत्रकार और पूर्व पालिकाध्यक्ष रहे यहां के नामचीन हस्ती पं. राधेश्याम दांतरे का आज तड़के यहां तिलक नगर स्थित उनके पैतृक आवास पर दुखद निधन हो गया। उनके निधन से कोंच ही नहीं बल्कि जिले की राजनीति में एक बड़ी रिक्तता आई है जिसकी भरपाई असंभव है। विभिन्न राजनैतिक दलों, शैक्षणिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुये उनकी आत्मशांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।
पं. राधेश्याम दांतरे नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है, उन्होंने अपने अदम्य साहस से हमेशा गरीबों और मजलूमों की लड़ाई को तेज धार दी है। कोंच का इतिहास उनके साहस के कारनामों से भरा पड़ा है, गोबध आंदोलन हो या रामलीला कांड या फिर उरई का साड़ी कांड, दांतरे ने हर मोर्चे पर पूरे साहस के साथ संघर्ष किया और जिले की राजनीति में एक अलग मुकाम हासिल किया। प्रशासन और पुलिस में हर आने बाला और यहां से जाने बाला अधिकारी उनके नाम की चर्चा जरूर ही करता रहा है। पिछले काफी समय से वह काफी बीमार थे और काल के साथ दो दो हाथ पूरी ताकत के साथ करते रहे किंतु अंततरू वह काल के हाथों पराजित होकर इस नश्वर जगत को बलविदा कह गये लेकिन अपने पीछे तमाम इतिहास नई पीढी के लिये जरूर छोड़ गये हैं। उनकी अंत्येष्टि कल सुबह आठ बजे नई बस्ती स्थित श्मशान घाट पर होगी।






Leave a comment