गोहन-उरई। रामपुरा में एसओ प्रभुनाथ ने सहयोगी सब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह के साथ पुराने हिस्ट्रीशीटर वीरू नाई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। वीरू नाई के खिलाफ एक मामले में अदालत ने कुछ समय पहले गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। जिसके बाद से वह भूमिगत था और पुलिस उसको तलाश कर रही थी।






Leave a comment