कोंच-उरई। एक किसान ने खेत के पड़ासी द्वारा उसकी मेंड़ मिसमार कर अपने खेत में उसका खेत मिलाये जाने का विरोध किया तो पड़ोसी कास्तकार ने कुल्हाड़ी मार कर उसे घायल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र ग्राम पचीपुरा खुर्द निवासी चतुरसिंह पुत्र बालाप्रसाद राठौर ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि आज सुबह वह अपने खेत पर था तभी खेत के पड़ोसी पूरनसिंह पुत्र रामप्रकाश, रामप्रकाश पुत्र सुखलाल उसके खेत की मेंड़ तोड़ कर उसके खेत में घुस आये। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने कुल्हाड़ी मार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेजा है, एसओ कैलिया ने मामले की जांच कराने की बात कही है।






Leave a comment