जालौन-उरई। अवैध रूप से 16 क्वार्टर देशी शराब ले जा रहे युवक को चैकी पुलिस ने दबोचा। चैकी प्रभारी मनोज कुमार सैनी को सूचना मिली कि औरय्या रोड पर छत्रसाल ग्राउंड के आगे एक संदिग्ध युवक हाथ में झोला लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते हुए युवक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। झोले की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसमें से 16 क्वार्टर देशी शराब बरामद की। पूछतांछ में युवक ने अपना नाम इलयान निवासी मोहहल्ला खटीकान बताया।







Leave a comment