cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव का. कमलाकांत वर्मा ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि वामपंथी दलों द्वारा आयोजित रैली नौ नवंबर को लक्ष्मण मेला मैदान में होगी। इस प्रदेश व्यापी रैली में प्रमुख वक्ता भाग लेेगे जिनमें का. सीताराम येचटी महासचिव माक्र्सवादी, का. सुधाकर रेड्डी महासचिव भाकपा, चंद्रचूड़न महासचिव आरएसपी, का. देवव्रत विश्वास महासचिव, का. सत्यभान महासचिव यूएससीआई आदि रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली को सफल बनने के लिए प्रमुख मांगों का व्यापक प्रचार प्रसार पोस्टर, नुक्कड़ सभा, चैपालों द्वारा किया गया।
उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जनवादी अधिकारों पर हमले, पंूजीपति, परस्त के खिलाफ सांप्रदायिक सद्भाव की रक्षा के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा। इस अभियान में स्थानीय मांगों को भी उठाया गया है कि जिसमें राशन वितरण में भ्रष्टाचार, श्रमकानूनों को कमजोर करके पूंजीपति वर्ग के हितों को साधने का काम सरकारे कर रही है। स्कीम वर्कर्स, आंगनबाड़ी, आशा, मिडडेमील, किसान, को अबिलंब राहत उपलब्ध कराई जाए। केन्द्र की मोदी सरकार देश में सांप्रदायिक उन्माद पैदा कर जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाकर समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने जनपद जालौन के छात्र, नौजवानों, मजदूर, किसान, आम जनता से अपील की है कि वामपंथी दलों की रैली में पहुंचकर सफल बनाए।

Leave a comment