जालौन-उरई। अज्ञात चोरों द्वारा खेत की बोरिंग में लगे इंजन को चोरी कर ले जाने की सूचना पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गूढ़ा न्यामतपुर निवासी रामेश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने खेत में पानी आदि लगाने के लिए बोरिंग कराई थी। जिसको चलाने के लिए इंजन भी लिया था। बीती रात्रि वह अपने खेत में पानी लगा रहा था। रात्रि लगभग 11 बजे वह इंजन बंद कर घर चला गया। तभी रात्रि में अज्ञात चोरों ने उसका इंजन चोरी कर लिया। सुबह जब वह खेत में पहुंचा, तो वहां इंजन नहीं था। काफी पूछतांछ करने के बाद भी इंजन का कहीं पता नहीं चला।







Leave a comment