0 61 वीं जनपदीय खेलकूंद प्रतियोगिता का समापन
23__oct2016-7उरई। स्थानीय महंत भगवत विशाल इंटर कालेज कदौरा में चल रही 61 वीं जनपदीय खेलकूंद प्रतियोगिता का शनिवार की शाम खेलकूंद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अव्वल रही छात्राओं को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सम्मानित कर पुरुकार देकर उनकी सराहना की।
प्रतियोगिता में अंतिम दिन ऊंची कंूद सब जूनियर बालक में अंशुमन मिश्रा प्रथम व कुलदीप द्वितीय रहे। जूनियर बालक ऊंची कंूद में अंकित उरई प्रथम, कौशल छिरिया द्वितीय रहे। सीनियर बालक ऊंजी कंूद में अभिषेक कुठौंद प्रथम, रविकांत बाबई दूसरे स्थान पर रहे। जबकि ऊंची कंूद बालक सब जूनियर में मीनाक्षी प्रथम, सविता द्वितीय, ऊंची कंूद सीनियर बालिका वर्ग में अंजू गोस्वामी प्रथम, स्तुति द्वितीय स्थान पररहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में सब जूनियर बालकों में अमित प्रथम, रमाकांत द्वितीय, जूनियर बालकों में पवन प्रथम, अभिषेक द्वितीय, सीनियर बालक गोला फेंक में अमन सिंह प्रथम, रामवीर द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका गोला फेंक में प्रिया सेंगर प्रथम, वंदना पाल द्वितीय रही। जूनियर बालिका में शालिनी राठौर प्रथम, अनुप्रिया द्वितीय, पांच हजार मीटर दौड़ में सौम्या प्रथम, ज्योति साहू द्वितीय स्थान पर रही। दोदिवसीय प्रतियोगिता में महंत भगवत विशाल इंटर कालेज के छात्रोंने सर्जिकल स्ट्राइक पर नाटक प्रस्तुत किया। दो दिवसीय खेलकूंद प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग की चैंपियनशिप अंकिता शर्मा,जूनियर बालिका वर्ग की चैंपियनशिप आशना यादव व मीनाक्षी चंदेल को संयुक्त रूप से मिली। जबकि जूनियर बालक वर्ग की चैंपियनशिप संदीप सिंह रमपुरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम की चैंपियनशिप महंत भगवत विशाल इंटर कालेज कदौरा व खेल की चैंपियनशिप एसआर इंटरकालेज उरई को मिली। प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदीने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेना चाहिये।

Leave a comment