0 लखनऊ में जारी आंदोलन को धार देने को बनाई तकनीकी सहायकों ने रणनीति
konch6कोंच-उरई। नरेगा मकनीकी सहायकध् अवर अभियंता वेलफेयर एसोसियेशन के तकनीकी सहायकों ने यहां बैठक कर लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में संघ के जारी आंदोलन को जायज करार देते हुये नैतिक समर्थन देने की घोषणा की गई और तकनीकी सहायकों ने कहा कि मांगें नहीं माने तक आंदोलन जारी रहेगा।
यहां पड़री नाका स्थित सुप्रसिद्ध हुल्का देवी मंदिर प्रांगण में कोंच एवं नदीगांव विकास खंडों के तकनीकी सहायकों की बैठक रामशंकर कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुये संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष्ज्ञ इंजीनियर राजीव रेजा ने कहा कि 28 सितंबर से लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में तकनीकी सहायकों का आंदोलन जायज मांगों को लेकर जारी है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में जेई का न्यूनतम ग्रेड पे तथा मानवाधिकारों के तहत आकस्मिक अवकाश, आकस्मिक चिकित्सा, चिकित्सा दुर्घटना बीमा तथा महिला कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश दिलाये जाने की मांगें पूरी तरह से जायज हैं लेकिन सरकार इन मांगों पर कान न देकर अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि जारी आंदोलन तभी समाप्त होगा जब सरकार मांगें मान लेती है। उन्होंने यहां तक धमकी दे डाली कि अगर मांगों पर सदाशयता पूर्वक विचार कर उन्हें सरकार नहीं मानती है तो आगामी चुनाव में प्रदेश के पांच हजार तकनीकी सहायक सरकार को सबक सिखाने का विकल्प भी अपना सकते हैं। रामशंकर कुशवाहा ने अपने तकनीकी सहायक साथियों का आह्वान किया कि आंदोलनकारी साथियों की हौसला अफजाई के लिये अधिकाधिक संख्या में लखनऊ पहुंच कर आंदोलन की धार को और तेज करें। हरिश्चंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि नेतृत्व जो भी दिशा निर्देश देगा उस पर सभी तकनीकी सहायक कंधे से कंधा मिला कर चलने के लिये कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के आंदोलन की धार भौंथरी करने के लिये कतिपय तत्व भ्रांतियां फैला रहे हैं लेकिन संगठन का एक एक सिपाही पूरी मजबूती के साथ मैदान में डटा है। जेबी सिद्दीकी ने मनरेगा के ठप कार्यों पर सवाल उठाये तो विजयकुमार ने बताया कि त्रिपुरा में 17 हजार 348, झारखंड में 17 हजार 20, उत्तराखंड में 18 हजार, पश्चिम बंगाल में 27 हजार, मिजोरम में 21 हजार 780, मध्यप्रदेश में 26 हजार 662 रुपये मानदेय तकनीकी सहायकों को दिया जाता है जबकि यूपी में मात्र 8 हजार देकर सरकार तकनीकी सहायकों का शोषण करने पर आमादा है। इस दौरान आशुतोष ताम्रकार, योगेश सोनी, असद अहमद, सुरेशकुमार आर्य, अशोकसिंह, रामविहारी कुशवाहा, चतुरसिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment