0 विशेष अभियान दिवस पर पोलिंग बूथों का जायजा लेना था कमिश्नर को
konch3कोंच-उरई। जैसा कि बीते कल स्थानीय प्रशासन ने कमिश्नर झांसी के कोंच तहसील में पोलिंग बूथ देखने की बात कही थी, लेकिन कमिश्नर अपने पहले से तयशुदा कार्यक्रम के तहत सीधे कालपी तहसील चले गये। इसके बाद स्थानीय प्रशासन के ही अधिकारियों ने बूथों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
निर्वाचन आयोग की मंशा के तहत चुनावी तैयारियों में लगे प्रशासन ने आज विशेष अभियान दिवस पर एसडीएम मुईनुल इस्लाम और तहसीलदार भूपाल सिंह ने चार गांवों में पोलिंग बूथ देखे। आज के बिशेष अभियान के तहत मंडल कमिश्नर के राममोहन राव द्वारा भी बूथों के निरीक्षण की बात कही गई थी और तहसील की सीमा पर अधिकारी पहुंचे भी लेकिन कमिश्नर अपने पहले से ही तयशुदा कार्यक्रम के तहत कालपी तहसील का रुख कर गये। आज सभी पोलिंग बूथों पर बीएलओज ने मौजूद रह कर वोटर बढाने, खारिज करने और संशोधित करने का काम किया। एसडीएम व तहसीलदार ने कई ग्रामीण बूथों का निरीक्षण कर बीएलओज को जरूरी हिदायतें दीं। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में किसी भी तरह की हीलाहवाली करने के सख्त खिलाफ प्रशासन जहां रोज बीएलओज की क्लास लगा कर प्रतिदिन की जाने बाली तरक्की की समीक्षा कर रहा है, वहीं आज विशेष अभियान दिवस पर सभी बीएलओज को पोलिंग बूथों पर रहने और नये वोटर बनाने, मर चुके या बाहर जा चुके वोटरों को घटाने तथा संशोधन करने का काम किया। एसडीएम मुईनुल इस्लाम तथा तहसीलदार भूपाल सिंह ने बिलायां, इमलौरी, देवगांव तथा कैलिया गांवों में बूथों का निरीक्षण कर बीएलओज को आवश्यक हिदायतें दीं।

Leave a comment