cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngसिरसाकलार-उरई। त्यौहार के नजदीक खाने-पीने के सामान में मुनाफाखोरी के लिए मिलावट बढ़ गई है। सामान बेचने वालों में लालच इस कदर हावी है कि वे ऐसी मिलावट करने से नही चूक रहे जिससे लोगों के लिए जीवन तक का संकट पैदा हो सकता है। सबसे ज्यादा मिलावट सरसों का तेल और खोया में किया जा रहा है।
दीपावली का त्यौहार नजदीक है जिसके कारण बाजार में खाने-पीने के सामान की बिक्री बढ़ गई है। लालची दुकानदार इस मौके का फायदा उठाने के लिए घातक मिलावट कर रहे हैं। सरसों के तेल और खोया में ऐसी चीजें मिलाई जा रही हैं जिसे दमा, अस्थमा सहित कई असाध्य रोग शरीर को घर बना सकते हैं। लेकिन मानवता की कोई परवाह ऐसे दुकानदारों को मुनाफे की अंधी हवश की वजह से नही रह गई।
क्षेत्र के लोगों की मजबूरी है कि वे स्थानीय बाजार से ही खरीददारी करते हैं। जिसके कारण वे इन दुकानदारों के चंगुल में फंसने के लिए मजबूर हैं। जागरूक लोगों ने जिलाधिकारी संदीप कौर से अपील की है कि वे जन स्वास्थ्य की रक्षा के लिए खाद्य सुरक्षाधिकारी को सिरसाकलार के बाजार पर भी गौर करने के लिए निदेर्शित करें।

Leave a comment