cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। भारतीय जनता पार्टी जनपद जालौन के मीडिया प्रभारी इंद्रराज गुर्जर ने अवगत कराते हुए सभी जनपद वासियों से आवाहन करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिवर्तन रैली 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बुंदेलखंड की वीरभूमि महोबा में होगी।
उन्होने सभी नौजवान, किसान, समाजसेवी, सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्यगण, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, कर्मचारी अधिकारीगण एवं विधानसभा प्रभारियों व विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सेक्टर संयोजक व प्रभारी, जिला पदाधिकारी, जनपद के समस्त बूथ अध्यक्षगण और सभी कार्यकर्ता तथा महानुभावों समय से पहुंचकर उनके विचारों को सुने और परिवर्तन रैली को सफल बनाए। इस परिवर्तन रैली की अगुवाई एवं स्वागत व्यवस्था कि निगरानी भाजपा के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, जिला प्रभारी चंद्रभानराय व सांसद भानुप्रताप वर्मा, तथा पदाधिकारी एव समस्त जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में सभी आवगुंतकों को पहूंचने का दिशा निर्देश दिया जाएगा। ताकि किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।

Leave a comment