0 हरियाली गैंग के साथ रोपित किये औषधीय पौधे
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngमाधौगढ-उरई। जोव्यक्ति एक रास्ते पर चलकर उसे मिशन बना लें तो बडे़ से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उक्त बात सपा एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन ने धुर बीहड़ी क्षेत्र के ग्राम मींगनी में ऐसे ही दर्जन भर समाज सेवियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर एमएलसी ने हरियाली गैंग की जिला कमांडर मायावती के साथ गांव में कई औषधीय पौधे रोपित कर ग्रामीणों को भी ऐसे पौधे रोपित करने के लिये प्रेरित किया।
ग्राम पंचायत मींगनी के जूनियर हाईस्कूल में ग्रामीणों ने एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें पहुंची महिला एमएलसी ने कहा कि आज दौर में जब हर व्यक्ति केवल अर्थ की ओर भाग रहा है ऐसी स्थिति में आज भी समाज मे अनेकों लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने लक्ष्य को मिशन बनाकर एक ही कार्य में जुटे हुये हैं। उन्होंनेकहा कि ऐसे ही प्रकृति पे्रमी माताप्रसाद तिवारी, हरियाली गैंग की जिलाकमांडर मायावती अपने प्रयासों से केवल माधौगढ़ तहसील क्षेत्र ही नहीं बल्कि जनपद को हरियाली से आच्छादित कराने के प्रयासों में जुटे हुये हैं। माता प्रसाद तिवारी ने तो गांव में ही ऐसा बाग अपनी लगन व मेहनत से तैयार कर लिया जो असंभव था। ऐसे ही समाजसेवियों को सम्मान करने के क्रम में उन्होंने चैकीदार श्रीराम, शिक्षणविद पं. बृजमोहन दुबे, सुधा देवी, विकलांग शांति देवी सहित क्षेत्र के दर्जन भर समाज सेवियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की। समारोह का आयोजन साकेत बिहारी गुबरेले ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्ष ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने की। इस दौरान एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, सपा प्रत्याशी लाखन सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि राजेश वर्मा सहित अनेकों पार्टी नेताओं के साथ ही ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a comment