cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। दीपावलीके त्यौहार पर वैसे तो अनेकों स्थानों पर तास के पत्तों से हारजीत की बाजी लगाते हुये जुआड़ियों को अनेकों स्थानों पर देखा जाता है लेकिन नगर के बीच बाजार में स्थित पुरानी सब्जी मंडी में तो कुछ जुआड़ी ऐसे भी है जो एक ही स्थानों पर प्रातः से लेकर देर शाम तक सरेआम तास के पत्तों से जुआ खेलते हुये कभी भी देखे जा सकते हैं। कोतवाली पुलिस को इसके बारे में जानकारी है कि नहीं इतना तय है कि जब लंबे समय से ही स्थान पर हारजीत की बाजी लगायी जा रही है तो उससे पुलिस भी अनजान नहीं होगी।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मुख्य बाजार में सावित्री प्लाजा के बगल में पुरानी सब्जी मंडी है जहां खुलेआम दर्जन लोग बीच रास्ते व दुकान के सामने प्रातः से देर शाम तक खुलेआम तास के पत्तों से हारजीत की बाजी लगाते कभी भी देखे जा सकते हैं। चूंकि नगर के मुख्य बाजार में प्रातः से लेकर ग्राहकों का आना जाना भी शुरू हो जाता है ऐसी स्थिति में नगरवासी भी ऐसे लोगों को जुआ खेलते देखते रहते हैं। इस बारे में स्थानीय दुकानदारों ने अनेकों बार ऐसे लोगों को बीच बाजार में जुआ खेलने से मना किया लेकिन उनके द्वारा जुआ खेलना आज तक बंद नहीं किया। कुछ दुकानदारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जो लोग प्रातः से लेकर शाम तक तास के 52 पत्तों से हारजीत की बाजी लगाते हैं वह लंबे समय से जुआ खेलने के आदी है। नगर के बीच बाजार में खुले आम जुआ का फड़ संचालित होने से नगरवासी भी बहुत कुछ सोचने को विवश हो जाते हैं लेकिन वह चाहकर भी ऐसे लोगोंसे कुछ भी कहने से संकोच करते हैं। बताया जाता है कि खुले आम संचालित हो रहे जुआ के फड़ के बारे में कुछ जागरूक नगरवासियों ने कोतवाली पुलिस को समय-समय पर अवगत कराने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस नेमामले का अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया।

Leave a comment