0 देश तमंचा, कारतूस हुआ बरामद
उरई। कदौरा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान हमीरपुर जनपद के ग्राम भेड़ी खुर्दनिवासी एक शातिर अपराधी को उस दौरान घेराबंदी कर गिरफ्तारकर लिया जब वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में भेड़ी खुर्द तिराहे पर अपने साथियों के आने का इंतजार कर रहा था।
मिलीजानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक लाल बहादुर यादव बीती रात गश्त के दौरान जब अपने हम राहियों के साथ भेड़ी खुर्द तिराहे पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति अंधेरे में संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखायी दिया जब पुलिस ने उसे टोका तो वह भागने लगा इस पर हम राहियों ने उसका पीछा करदबोच लिया। जब पुलिस ने उसकी जामा तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने जब उससे पंूछतांछ की तो उसने अपना नाम दृगपाल सिंह उर्फ दद्दा पुत्र रामसनेही निवासी भेड़ी खुर्द बताया। बताया जाता है कि दृगपाल के विरुद्ध हमीरपुर व कदौरा थाना में अपहरण, हत्या, लूट, राहजनी सहित दर्जनों मुकदमे पंजीकृत है। लेकिन वह लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंकर अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहता था। जब पुलिस ने उससे देर रात अंधेरे में खड़े होने के बारे में पूंछा तो उसने बताया कि उसके कुछ साथी यहां आने वाले थे जिनके साथ वह आपराधिक घटना को अंजाम देना था। पुलिस ने शातिर बदमाश के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।







Leave a comment