उरई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एवं मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस 31 अक्टूबर को ‘‘राष्ट्रीय दिवस’’ के रूप में मनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को अवगत करा दिया गया है जिसमें प्रातः 8 बजे सभी विद्यालयों के छात्रों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में प्रभातफेरी का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 9 बजे लौह पुरुष सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस पर छात्रों द्वारा ‘‘सिलोवन’’ संचालन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2016 को नकल विहीन एवं पूर्ण सुचिता के साथ संपन्न करायें सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा सह समन्वयक बीआरसी नियमित रूप से पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें साथ ही विद्या ज्ञान परीक्षा हेतु प्रचार सामग्री तत्काल कार्यालय से प्राप्त करें।







Leave a comment