जालौन-उरई। संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथि पर उपजिलाधिकारी द्वारा तहसील क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों के बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ रजिस्टर व जनसंख्या रजिस्टर की प्रविष्टियां पूर्ण न मिलने पर सुपरवाईजरों व बीएलओ के अक्टूबर माह का वेतन रोके जाने की संस्तुति की।
उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव द्वारा संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथि पर तहसील क्षेत्र के लौना, छानी, नारायणपुरा, गिधौसा आदि समेत लगभग आधा दर्जन गांवों के बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ व सुपरवाइजर उपस्थित मिले। परंतु निर्देश के बावजूद लगभग सभी बूथों पर बीएलओ रजिस्टर व जनसंख्या रजिस्टर की प्रविष्टियां पूर्ण नहीं मिलीं। जिससे नाराज उपजिलाधिकारी ने सभी सुपरवाइजर व बीएलओ का अक्टूबर माह का वेतन रोेके जाने की संस्तुति की। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बूथों पर बीएलओ रजिस्टर व जनसंख्या रजिस्टर की प्रविष्टियां पूर्ण कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई कमी मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा 18 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु वाले जिन व्यक्तियों के नाम अभी तक मतदाता सूची में अंकित नहीं हो सके हैं। उनकी एक सूची बनाकर कार्यालय में उपलब्ध कराऐं तथा ऐसे सभी युवाओं के नाम तत्काल मतदाता सूची में अंकित कराऐं।







Leave a comment