कोंच-उरई। जानेमाने लोकतंत्र सेनानी, वरिष्ठ पत्रकार, भाजपा नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष पं. राधेश्याम दांतरे के निधन पर आज उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एसडीएम मुईनुल इस्लाम, कोतवाल मनवीर सिंह, एसएसआई अजयकुमार सिंह, सागर चैकी प्रभारी रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढाया और सैल्यूट किया। नईबस्ती स्थित श्मशान घाट पर आम्र्स पुलिस की गारद ने दिवंगत दांतरे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। चिता को मुखाग्नि दिवंगत दांतरे के बेटे पवन ने दी।
दिवंगत पूर्व पालिकाध्यक्ष की अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में राजनैतिक दलों के लोग, डॉक्टर्स, वकील, पत्रकार और जनप्रतिनिधि शामिल रहे और उन्होंने भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान सांसद भानुप्रताप वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री हरिओम उपाध्याय, विधायक राजनारायण बुधौलिया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जादौन, मूलचंद्र निरंजन, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, प्रेसक्लब अध्यक्ष प्रियाशरण नगाइच, पूर्व जिपं सदस्य महेश तिवारी, हरिश्चंद्र तिवारी, अयोध्याप्रसाद गुप्त कुमुद, देवेन्द्र वैद, गिरिजाशंकर सीरौठिया, शैलेष सोनी, डॉ. आरबी जैन, कढोरेलाल यादव, धर्मादा अध्यक्ष केशव बबेले, मंत्री राकेश अग्रवाल, रुचिर नायक, अनिल वैद, केशरीमल तरसौलिया, कृष्णकुमार शर्मा, अखिल वैद, कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल गौतम, प्रमोद शुक्ला, हाजी सेठ नसरुल्ला, हाजी मोहम्मद अहमद, राघवेन्द्र तिवारी, श्रीनारायण दीक्षित, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, श्याममोहन रिछारिया, सर्वाचरण वाजपेयी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी, भाजपा के अलावा डॉ. वीरेन्द्रस्वरूप स्कूल, मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नगर पालिका परिषद् कोंच जैसी संस्थाओं ने भी शोकसभायें आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।







Leave a comment