जालौन-उरई। कलयुगी बेटे व बहू द्वारा विधवा मां को खाना न दिए जाने तथा मांगने पर मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
कोतवाली क्षेत्र की निवासी अवधरानी पत्नी स्व. गोरेलाल ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र कृपाल व उसकी पत्नी उसे खाना नहीं देते हैं। वह इधर, उधर से कुछ मांगकर अपना पेट भरती है। जब कभी वह बेटे या बहू से खाना देने की बात कहती है तो वह दोनों मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगते हैं। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।







Leave a comment