23orai01कालपी-उरई। मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने रविवार को कालपी तहसील के कई गांवों का भ्रमण कर बूथों पर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तैनात बूथ आॅफीसरों की कारगुजारियों को परखा। हालांकि कमिश्नर के दौरे के मददेनजर सभी बीएलओ पहले से ही एलर्ट थे। इसलिए अभियान की अनदेखी कर बीएलओ के गायब हो जाने जैसा कोई मामला निगाह में नही आ सका। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने खामियों को लेकर बूथ आॅफीसरों को तमाम निर्देश दिये।
विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बूथों पर मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ आॅफीसरों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी तांकि मतदाता सूचियों को अपडेट करने के क्रम में नाम बढ़वाने, कटवाने और संशोधन के लिए विहित फार्म जमा कराये जा सकें। मंडलायुक्त ने छौंक, उसरगांव व जोल्हूपुर आदि गांवों में पहुंचकर इस कार्य का जायजा लिया। कमोवेश कार्य सही तरीके से हो रहा था। जहां बूथ आॅफीसरों की कोई नादानी उनकी पकड़ में आई वहां उन्होंने सुधार के लिए उनकों टिप्स दिये।
मंडलायुक्त के साथ जिले के अधिकारियों की टीम भी थी जिसमें अपर जिलाधिकारी आरके सिंह, उप जिलाधिकारी कालपी संजय कुमार सिंह, पीडीओ एसपी सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment