उरई। पीएम नरेंद्र मोदी की महोबा में सोमवार को आयोजित हुई रैली में भाग लेकर लौट रहे भाजपा समर्थकों की जीप देर शाम साईं बाबा मंदिर और मजार के बीच आटा थाना क्षेत्र में पलट गई। जिसमें संदी निवासी पंकज (40 वर्ष) पुत्र रामबाबू की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन अन्य लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत सीरियस होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।





Leave a comment