24orai03उरई। भारतीय किसान संघ की जिला इकाई की बैठक राजेंद्र नगर करमेर रोड स्थित चैहान निवास पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन शिवराज सिंह पटेल सिमिरिया ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री बृजेंद्र सिंह सेंगर और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रवि शंकर निरंजन ने संबोधित किया।
बैठक में चर्चा का मुख्य मुददा जीएम सरसों के बीज की अनुमति से होने वाले नुकसान पर केंद्रित था। अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि जीएम बैगन के बारे में उच्चतम् न्यायालय द्वारा गठित तकनीकी समिति ने कहा था कि बैगन खाद्य सामग्री है जिसमें जीएम बीजों की अनुमति नही देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरसों भी खाद्य सामग्री में शामिल है इस कारण सरसों की पैदावार के लिए जीएम बीज की अनुमति का कोई औचित्य नही है। बैठक में कई अन्य मुददों पर चर्चा हुई।
बाद में किसान संघ के नेता सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को भेंट करने गये। डीएम की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा को सौंपा। इसमें जीएम सरसों के बीजों के प्रयोग पर पाबंदी की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय अध्यक्ष साहब सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं के अलावा जमुनादास प्रजापति, श्रीपाल, विष्णु सिंह, विद्याराम शाक्यवार, यतेंद्र कुमार सक्सेना, ज्ञानेंद्र सिंह, राजकुमार पटेल, विनोद चतुर्वेदी, कृपाशंकर पालीवाल, अकबर सिंह औंता, विजय चंद्र, विष्णुसिंह और कल्लू बोहदपुरा शामिल थे।

Leave a comment