0 तहसीलदार की चली चाबुक एक जे.सी.बी. जप्त
0 कई दिनो से फलफूल रहा था अवैध मिट्टी खनन
0 खनन माफियाओं ने लिया कई दर्जन अस्लाहो का सहारा
24orai06कोंच-उरई। कोंच कोतवाली के अन्तर्गत बड़ी दोहर पर मिट्टी के अवैध खनन की मिली सूचना को गम्भीरता से लेते हुये तहसीलदार भूपाल सिंह ने रात में लगभग दस बजे बताये गये स्थान पर रेड डाली वहाॅ पर खड़े पैमाने पर खुदाई चल रही थी। गौरतलब कि बात ये है कि खनन माफिया कई दजन असलहों के सहारे तीन दर्जन से अधिक टैªक्टर व जे.सी.बी. गरजती दिखाई यिी। तहसलदार भूपाल ंिसंह ने पुलिस को अवगत कराया जिससे प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुुचे और तब तक खनन माफिया ने ट्रेक्टर को रवाना कर चुके थे और जब खेतो को कुंआ का दर्जा मिल चुका था हाईकोर्ट के आदेश के बाबजूद भी जालौन के कोंच तहसील में बड़े पैमाने पर खनन माफिया सक्रिय नजर आ रहा है मिट्टी का अवैध खनन जिस पर तहसीदार भूपाल सिंह ने जे.सी.बी. को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दी गई है। मालूम हो कि जे.सी.बी. मालिक का नाम सूत्रो से पता चला है कि देशराज जादौन है। जिनकी कस्बे के माने हुये ठेकेदारो में गिनती होती है इस मिट्टी के अवैध खनन का मामले में पुलिस व प्रशासन के बीच नोंकझांेक भी देखने को मिली है। समझ में आ रहा था कि पुलिस पुलिस की सह पर चल रहा था। अवैध खनन इजिस पर तहसीलदार भूपाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक की बातो से लग रहा था कि दाल में कुछ काला नजर आ रहा था। जब तहसीलदार भूपाल सिंह ने जे.सी.बी. मालिक से बात कि तो लग रहा था कि मामले को दबाया जा रहा है। लेकिन तहसीदार ने लताड़ लगाते हुये कहा कि अवैध खनन करते हुये मशीन पकड़ी गई है तो कार्यवाही के लिये तैयार रहे।
क्या कहते है उपजिलाधिकारी
जब इस मामले में में अवैध खनन का करोबार बड़े पैमाने पर फलफूल रहा है तो उपजिलाधिकारी मुईन उल्ल इस्लाम ने खनन की जानकारी होते ही खनन स्थल का निरीक्षण किया तो उपजिलाधिकारी ने पैरो तले से जमीन खिसकती नजर आई और आदेश दिया कि खेत मालिक रामसेवक पुत्र कधई निवासी जुझापुरा के खेत में 10 हजार 935 घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन किया गया है जो लेखपाल की रिपोर्ट के अनुसार गाटा संख्या 119 बतायी गई और इस खनन की जानकारी व रिपोर्ट जिलाधिकारी संदीप कौर व खनन अधिकारी को अवगत करा दिया गया है जो जे.सी.बी. की बरामद हुयी है। उस मालिक के खिलाफ अवैध खनन के संदर्भ में मामला दर्ज कराया जायेगा।
कई सैकड़ो ट्राली मिट्टी का था ठेका
अवैध खनन का काला कारोबार का भण्डा फोड़ होने से खनन माफिया के पसीने छूटते नजर आ रहे है और बड़ी दोहर से 300 से 400 ट्राली मिट्टी का ठेका फेल नजर आ गया और खनन माफिया ने कस्बे के चारो और खेतो को तलाबों में तब्दील कर दिया और पुलिस व प्रशासन को भी आभास नहीं हुआ। तहसील में अवैध खनन कई माह से फलफूल रहा था और प्रशासन के कनपटी के नीचे हाई कोर्ट के आदेश को ठेंगे देने का कार्य करते नजर आ रहे थे।
क्या कहते है तहसीलदार
अवैध खनन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुॅचे तहसीलदार भूपाल सिंह ने अवैध खनन व खेतो को तालाब बनाने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी और मशीन जे.सी.बी. को जप्त कर लिया गया है। खनन करने वालों पर विभिन्न धाराओं में मामला होगा दर्ज।

Leave a comment