उरई। महिला फैडरेशन ने मिडडे मील रसोइयों के मानदेय संबंधी मुददों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन में 12 हजार रुपये मानदेय देने, हर महीने के पहले सप्ताह में भुगतान सुनिश्चित करने, मिडडे मील रसोइयों से झाड़ू-पोंछा लगाने की बेगारी बंद कराने, पिछले छह माह का बकाया वेतन दीपावली के पहले कराने और वित्तीय वर्ष 15-16 के सत्र में मई, जून महीने के बकाये की अदायगी कराने की मांग की गई।
ज्ञापन देते समय गीता चैधरी, रक्षा अवस्थी, लल्ला बाई, ममता पाल, किरन कुशवाहा, ऊषा, ममता सोनी, रामप्यारी, सुशीला चैधरी, स्नेहलता, विमला, ज्ञानवती आदि उपस्थित रहीं।







Leave a comment