0 नदीगांव रोड पर चचेंड़ा इलाका भी है अबैध खनन का एक महत्वपूर्ण स्पॉट
konch3कोंच-उरई। अबैध खनन को लेकर मौजूदा सपा सरकार और उसके अधिकारी हमेशा विरोधियों और मीडिया के निशाने पर रहे हैं। जनपद जालौन में बालू के अबैध खनन की गूंज दिल्ली तक सुनाई दी और लखनऊ तक बड़ी सुर्खियों में रही। कोंच में कल बड़ी दोहर के पास अबैध खनन का एक बड़ा मामला प्रशासन ने पकड़ा था जिसमें एक जेसीबी मशीन भर प्रशासन के हत्थे चढ सकी थी लेकिन यह तो एक मामला है जो पकड़ में आया है, यहां तो जगह जगह खनन की गूंज सुनाई दे रही है। नदीगांव रोड पर चचेंड़ा इलाके में भी खनन धड़ल्ले से जारी है लेकिन इस तक अभी शायद प्रशासन का पंजा नहीं पहुंच सका है।
बालू और मिट्टी के खनन को लेकर कुख्यात हाते जा रहे जनपद जालौन में हालांकि ऊपर से मिले सख्त निर्देशों के बाद प्रशानिक अधिकारी इस मामले में सख्त हुये हैं और सूचनाओं पर छापेमारी भी कर रहे हैं। 22-23 अक्टूवर की रात एसडीएम मुईनुल इस्लाम के निर्देश पर तहसीलदार भूपाल सिंह ने बड़ी दोहर इलाके में छापा मार कर अबैध खनन का एक मामला पकड़ा था। हालांकि मौके पर उन्हें कुछ भी नहीं मिला था लेकिन खनन के निशान जरूर मिले जिसकी नामजोख में पाया गया कि 10 हजार 935 घनफुट मिट्टी निकाली गई है, पूरे मामले की रिपोर्ट भी बना कर डीएम को भेजी जा चुकी है और खनन स्थल से दूर मिली एक जेसीबी मशीन को भी इस मामले में सीज किया गया है। इस मामले के अलावा भी कोंच में अन्य जगहों पर अबैध खनन के मामले प्रकाश में आ रहे हैं जिनकी जानकारी शायद प्रशासन को नहीं है। नदीगांव रोड पर चचेंड़ा इलाके में भी खेतों से जबर्दस्त तरीके से अबैध खनन करके मिट्टी उठाई जा रही है। इस इलाके से अब तक हजारों ट्रालियां मिट्टी खोद कर बेची जा चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन यहां की खबर कब लेता है।
बालू से भरा डंपर पकड़ा एसडीएम ने
पिंडारी रोड पर जा रहे एसडीएम मुईनुल इस्लाम ने आज सुबह बालू से भरा एक डंपर पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम मुईनुल इस्लाम आज सुबह पिंडारी रोड पर जा रहे थे तभी उन्हें घुसिया के आगे एक डंपर बालू से भरा उन्हें दिखाई दिया। उन्होंने डंपर रोका तो ड्राइवर डंपर वहीं छोड़ कर मौके से भाग गया। एसडीएम ने यूपी 93 एटी 2738 को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a comment