24orai05उरई। जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने सोमवार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा जिसमें किसानों से संबंधित मांगे प्रमुखता से उठाईं गईं। साथ ही पार्टी ने उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी पूर्ण शराब बंदी करने की मांग की।
ज्ञापन में गन्ना किसानों के बाकाये का अविलंब भुगतान कराने, कृषि कार्य के लिए 18 घंटे बिजली आपूर्ति और बिजली बिल माफ करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में वनरोज एवं आवार पशुओं से किसानों की फसल बचाने, असाध्य बीमारी से ग्रसित किसान का इलाज सरकारी कर्मचारियों की तरह मुफ्त कराने, बिहार की तरह कर्पूरी ठाकुर फार्मूले को आरक्षण के संबंध में अति पिछड़ों और दलितों के लिए उत्तर प्रदेश में भी लागू करने की मांगे भी की गई हैं।
अवैध खनन और ओवर लोड वाहनों पर रोक और अवैध खनन की जांच में तेजी लाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, सूखा राहत पैकेज में धांधली की जांच कराने, कानून व्यवस्था को संभालने और अपराधियों के खिलाफ बेबाक कार्रवाई, महिलाओं को नौकरियों में अलग आरक्षण आदि मुददे भी ज्ञापन में शामिल रहे।
जदयू के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राजपूत ने किया। ओम प्रकाश साहू, लक्ष्मी, शबीना, बिटोली, ज्ञानवती, प्रदेश सचिव महेश सिंह परिहार, बाबू सिंह राजपूत, अरुणा पटेल, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, बालिस्टर सिंह जूदेव आदि उनके साथ रहे।

Leave a comment