0 महिला आईटीआई के लिये जमीन हस्तगत करने को एसडीएम ने लिखा पत्र
konch8कोंच-उरई। पालिका सीमा के अंदर पालिका की जमीन पर अपने विज्ञापनों के होर्डिंग्स अब फ्री फंड में नहीं लग सकेगी, इसके लिये अब पालिका बाकायदा पैसा बसूलेगा ताकि पालिका की आय में वृद्घि हो सके। यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव आज पालिका बोर्ड की बैठक में पारित कर दिया गया है। इसके लिये पालिका स्थानों का चिन्हीकरण करायेगी। इसके अलावा एसडीएम द्वारा पालिका को लिखे गये पत्र जिसमें महिला आईटीआई की स्थापना के लिये पालिका से पांच एकड़ जमीन मांगी गई है, को सदन के पटल पर रखा गया। सदन ने इस पर बाद में विचार करने पर सहमति जताई।
पालिका बोर्ड की बैठक आज सभागार में चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। हालांकि बैठक का कोई बहुत महत्वपूर्ण एजेंडा नहीं होने के कारण पालिका सीमा में लगने बाले विज्ञापन होर्डिंग्स की फीस बसूलने का प्रस्ताव ही मुख्य विंदु बन गया। इस प्रस्ताव पर सहमति बनी कि पालिका सीमा में स्थान चिन्हित किये जायें और होर्डिंग्स लगाने बालों से शुल्क लिया जाये ताकि पालिका की आय में बढोत्तरी हो सके। इसी बीच एसडीएम मुईनुल इस्लाम द्वारा पालिका को लिखे गये पत्र को भी सदन के पटल पर रखा गया। पत्र में कोंच में महिला आईटीआई की स्थापना के लिये पालिका की भूमि गाटा संख्या 1490ध्2 में से पांच एकड़ भूमि मांगी गई है। बोर्ड ने इस पर बाद में चर्चा करने की बात कही। सभासदों द्वारा रिपेयरिंग और छोटेमोटे निर्माण के कार्यों के एस्टीमेट को भी मंजूरी मिल गई। इस दौरान सभासद राघवेन्द्र तिवारी, बादामसिंह कुशवाहा, संजय सोनी, अमित रावत, असित कुशवाहा, महावीर यादव, राघवजी गुर्जर, जितेन्द्र यादव, श्यामदास याज्ञिक, नरेन्द्र मयंक, फहीम, प्रकाश बाल्मीकि, सेनेट्री इंसपेक्टर अभय सिंह, जेई सतीश कमल, जेई रामवीर सिंह, विजय अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment