कोंच-उरई। पिछले चार दिनों के दरम्यान कमोश आधा दर्जन चोरियों से हिली कोंच के कतिपय युवा आज निकल कर सड़कों पर आ गये और पुलिस के ढुलमुल रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में सैकड़ों युवाओं ने नगर के मुख्य चैराहे चंदकुआ पर सड़क के दोनों तरफ अवरोध डाल कर जाम लगा दिया जिससे आवागमन ठप हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस जाम खुलवा सकी।
नगर व क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की आई बाढ को लेकर आज कोंच के युवाओं के सब्र का प्याला छलक गया और वे सड़कों पर उतर आये। युवा समाजसेवी धर्मेन्द्र यादव की अगुवाई में सैकड़ों युवा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुये चंदकुआ चैराहे पर पहुंच गये। वहां उन्होंने सड़क के दोनों तरफ आड़े तिरछे अवरोध डाल कर जाम लगा दिया जिससे आवागमन ठप पड़ गया। सूचना पर कोतवाल मनवीर सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। बड़ी मुश्किल में प्रदर्शनकारी वहां से हटे और तहसील पहुंच कर एसडीएम मुईनुल इस्लाम को ज्ञापन देकर कानून और व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति के लिये पुलिस की लचर नीति का आरोप लगाया। ज्ञापन में न केवल चोरियों का जिक्र है बल्कि बढ रहे अपराधों के ग्राफ का भी हवाला देकर मांग की कि इन चोरियों का शीघ्र पर्दाफाश किया जाये ताकि जनता का गुस्सा कम हो सके। इस दौरान आशुतोष रावत, लक्ष्मीनारायण यादव, दशरथ पटेल, धर्मेन्द्र दुवे, नरेन्द्र भदेवरा, अजय यादव, मनीष अग्रवाल, छोटू बेहरे, रोहित लाक्षकार, रोहित बेहरे, नीरज वर्मा, प्रभू राठौर, नारायण लाक्षकार, कालीचरन वर्मा, सुरेन्द्र साहू, राजकुमार, शैलेन्द्र यादव, विशाल यादव, विक्की बाल्मीकि, राजू यादव, दिलीप राठौर, अंकित यादव, सचिन यादव, रिंकू, अभय निरंजन, बॉबी यादव, शिल्पी यादव, जीतू आदि मौजूद रहे।







Leave a comment