25orai06उरई। उद्योग बंधु की बैठक में कोंच के औद्योगिक संस्थान में मलंगा नाले के पानी के कारण हो रही परेशानी का मुददा फिर उठा। गैर सरकारी सदस्यों ने हर महीने बैठक में इसकी चर्चा होने के बावजूद नाला न बनाये जाने पर नाराजगी प्रकट की। बैठक में उपस्थित कोंच के खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार ने उन्हें शांत करते हुए कहा कि वे सिर्फ एक महीने की मोहलत उन्हें और दें।
जिलाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण उद्योग बंधु की मंगलवार को हुई बैठक फीकी रही। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्र ने बैठक की अध्यक्षता की। औद्योगिक आस्थान के उन भूखंडों का आवंटन निरस्त करने का मुददा इस बैठक में फिर से उठा। जिसमें लंबा समय गुजर जाने के बावजूद अभी तक औद्योगिक इकाई स्थापित नही की गई है।
बैठक में सत्यपाल शर्मा, अशोक द्विवेदी, गोविंद सिंह यादव, अयूब अंसारी, अनूप माहेश्वरी, केके गहोई आदि उपस्थित थे। संचालन उद्योग केंद्र के उपायुक्त शिशिर टंडन ने किया।

Leave a comment