उरई। शराबी बाप के हाथों पढ़ाई करने की खुशी छिनने से परेशान छात्रा की मदद में बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जेपी गौतम ने मदद का हाथ आगे बढ़ाकर उसके चेहरे की मुस्कराहट एक बार फिर बहाल कर दी।
यह कहानी है कक्षा 11वीं की छात्रा खुशी की। जिसका पिता जगत नारायण शराब पीने में बर्बाद है। सोमवार को तो उसने इंतहा ही कर दी जब खुशी का स्कूली बैग छीनकर लत मिटाने के लिए बेंच डाला। बिलखती खुशी को पिता की इस हरकत से इस कदर सदमा पहुंचा कि वह कोतवाली में पहुंच गई और उसका साथ उसकी मां ने दिया।
यह जानकारी मिलने के बाद जेपी गौतम भाई बनकर उसकी मदद के लिए आगे बढ़े आज उन्होंने उसके घर जाकर उसे नया बैग खरीदा और पढ़ाई में उसे हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
खुशी के मुताबिक उसके पिता के कुछ न करने से घर की स्थिति बेहद खराब है। उसके दादा शिवनारायण वर्मा सरकारी नौकरी में थे जिनकी पेंशन से खर्चा चल रहा है। कई बार मां और दादा ने शराब छोड़कर कोई काम करने के लिए पिता को समझाना चाहा लेकिन उन पर कोई असर नही होता। बहरहाल जेपी गौतम से मिले सहारे से वह काफी प्रसन्न है। उसने कहा कि उन्होंने उसकी उम्मीद को बुझने से बचा लिया।





Leave a comment