कोंच-उरई। दो कार्यकाल कोंच कोतवाली में बिता चुके प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह का तबादला ललितपुर जनपद के लिये हो गया है। उन्होंने अपना चार्ज भी छोड़ दिया है लेकिन अभी कोंच में किसी की पोस्टिंग नहीं होने की बजह से चार्ज फिलहाल एसआई संजीव यादव के पास है। कोतवाल मनवीर को डीजीपी जावीद अहमद के कड़े निर्देशों के बाद तत्काल हटा दिया गया जिसमें उन्हें तुरंत चार्ज छोडने के आदेश दिये गये थे। यह तबादला चुनाव आयोग द्वारा उन अधिकारियों को हटाने के निर्देशों के अनुपालन में किया गया है जिसमें तीन साल सेवा करने बाले अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिये गये थे।







Leave a comment