0 एसडीएम ने धनुताल पर लगी आतिशबाजी की दुकानों का किया निरीक्षण
0 वैध थोक विक्रेताओं से नहीं की गई खरीद, पानी बुझाने की माकूल व्यवस्था नहीं
konch5कोंच-उरई। उपजिलाधिकारी मुईनुल इस्लाम की सक्रियता से गलत ढंग से व्यापार करने बालों की बत्ती गुल है और वे हैरान परेशान नजर आ रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने धनुताल पर लगने बाली आतिशबाजी की दुकानों का जब औचक निरीक्षण किया तो उन्हें वहां खामियां ही खामियां नजर आईं जिन्हें लेकर नाराज एसडीएम ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। इतना ही नहीं, उन्होंने उन सभी को नोटिस देकर जबाब भी मांगा है और दो दिन में तय मानकों के अनुरूप सुरक्षा के उपाय करने की चेतावनी दी।
एसडीएम ने जब दुकानों का निरीक्षण किया तो दुकानों के आवरण मानकों के अनुकूल नहीं मिले, पतली मोमिया से दुकानें बनाई जाने को उन्होंने गलत माना, अग्निशमन यंत्र आउट डेटेड पाये गये, आग बुझाने के लिये पानी की कोई माकूल व्यवस्था नहीं थी, आतिशबाजी की खरीददारी वैधानिक तरीके से नहीं हुई। इन सब खामियों को देखते हुये उपजिलाधिकारी ने आर्म्स एक्ट 1959 के प्रावधान के तहत नोटिस भेजने की बात कही। उन्होंने दुकानदारों को चेताया भी कि वे इन खामियों को तत्काल दूर करें, दो दिन बाद वह फिर से निरीक्षण करेंगे और हकीकत परखेंगे, अगर इन दो दिनों में स्थिति में सुधार नहीं मिला तो कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उपजिलाधिकारी के इन तेवरों से अवैध तरीके से काम करने वालों में खलबली मची हुई है।

Leave a comment