cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। मोहल्ला उमरारखेरा में छेड़खानी से तंग आकर हाईस्कूल की छात्रा ने बुधवार को सुबह नहाने के बहाने स्नानघर में घुसकर अपने ऊपर मिटटी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल से उसे मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया गया है। आरोपित युवक सौरभ दिल्ली में बीटेक कर रहा है। छात्रा ने अस्पताल में मजिस्ट्रेट को दिये गये बयान में कहा कि सौरभ उसे फोन पर बात करने के लिए जबर्दस्ती करता था और मना करने पर उसके मां-बाप को मार डालने की धमकी देता रहता था। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान घर के लोग यह बता गये कि लड़की के पास सौरभ का ही दिया हुआ मोबाइल था। इसलिए पुलिस मान रही है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। शायद घरवालों ने किशोरी को मोबाइल पर बात करते देखा और इस पर उसे डांटा-फटकारा जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन किशोरी का मामला होने की वजह से सौरभ के खिलाफ पास्को एक्ट सहित आईपीसी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जायेगा।

Leave a comment