कोंच-उरई। वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व पालिकाध्यक्ष राधेश्याम दांतरे के निधन पर भाजपा ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति और दुखी परिजनों के धैर्य धारण हेतु दो मिनट का मौन रखा। उपस्थित जनों ने अपने भावपूर्ण उद्बोधन में दिवंगत दांतरे को जन नेता करार देते हुये कहा कि एक युग का अंत हो गया है। उनका निधन भाजपा के लिये निजी क्षति है जिसकी भरपाई असंभव है। शोकसभा में पूर्व विधायक संतरामसिंह सेंगर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, पार्टी नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सर्वाचरण वाजपेयी, सुनील लोहिया, डॉ. पीडी चंदेरिया, कमलेश चोपड़ा, नरोत्तम स्वर्णकार, अखिलेश दुवे, जगदीश अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष किशोरी शरण शुक्ला, महेन्द्र सोनी, केदारनाथ ताम्रकार, सुनील शर्मा, ओमशंकर अग्रवाल, अजय गुप्ता, सुनीलकांत तिवारी, अमित उपाध्याय, कल्लू टॉप, नरेश वर्मा, कन्हैयालाल गुप्ता, अवधविहारी स्वर्णकार, सुनील श्रीवास्तव, महंत ब्रजभूषणदास, ओमप्रकाश अग्रवाल, दीपक मिश्रा, अनुरुद्ध मिश्रा, पवन झा, डीके सोनी, शंभूदयाल सोनी, अशोक नगरिया, डॉ. बसीम आदि मौजूद रहे। ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत ने भी शोक व्यक्त किया है।





Leave a comment