सिरसाकलार-उरई। पुरानी रंजिश के चलते पत्नी के साथ जा रहे युवक के साथ मारपीट कर दी गई। मारपीट करने वाले लोग जाते समय उनकी पत्नी का मंगलसूत्र व बैग लूट ले गये। मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।
विवरण के अनुसार न्यामतपुर पुलिस चैकी के ग्राम दमरास निवासी कृष्णकुमार भदौरिया अपनी पत्नी संध्या के साथ बाइक से उरई जा रहे थे। रास्ते में पुरानी रंजिश के कारण अभैदेपुर निवासी कुलदीप सिंह ने साथियों के साथ उन पर हमला बोल दिया। उनकी पत्नी बचाव में आईं तो उन्हें भी नही बख्शा और उनका मंगलसूत्र व बैग लूट ले गये। बाद में संध्या की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के लिए चैकी में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।







Leave a comment