0 सेठ बद्रीप्रसाद कॉलेज में आयोजित रक्त्दान शिविर में युवाओं ने दिखाया जोश
konch1कोंच-उरई। यहां महेशपुरा रोड पर स्थित सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में बुधवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें लोगों खासतौर पर युवाओं ने काफी जोश दिखाया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि झोसी से आये डॉ. एसके गुप्ता ने कहा कि मानव जीवन बहुत ही मूल्यवान है और आपत्तिकाल में मनुष्य ही मनुष्य के काम आता है। रक्तदान एक बहुत ही पुण्य का कार्य है और ब्लड डोनर दूसरों की जिंदगी बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
कॉलेज कैम्पस में आयोजित शिविर की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के पूजन अर्चन के साथ हुई। शुभम अग्रवाल की अध्यक्षता, इंजीनियर राजीव गोयल के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कैम्प को संबोधित करते हुये कॉलेज के डायरेक्टर आशुतोष गुप्ता ने युवाओं को इंगित करते हुये कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी समाजसेवा है और युवाओं को इस कार्य में बढचढ कर हिस्सेदारी निभानी चाहिये ताकि किसी दम तोड़ते व्यक्ति जिसे खून की आवश्यकता है, का जीवन बचाया जा सके। रक्तदान के महत्व के बारे में बताते हुये राजीव गोयल ने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में रक्तदान अपनाना होगा और दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करना होगा। कोऑर्डीनेटर कन्हैया नीखर ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान कन्हैया नीखर, छात्रों सत्यवीर सिंह, सुवोध कुमार, तराना बानो, लिपिक पवन यादव आदि ने रक्त्दान किया। इस दौरान लैब टेक्नीशियन आरएस चंदेल, आशीष यादव, दिनेश कुमार, काउंसलर हरितप्रभा, स्टाफ नर्स अपूर्वा राजपूत, राजपाल सिंह राजपूत, दशरथ आदि मौजूद रहे।

Leave a comment