सिरसाकलार-उरई। आठ महीने की तैनाती के बाद थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव सिंह के गैर जनपद स्थानातंरण पर क्षेत्रीय प्रधानों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने उनका विदाई समारोह आयोजित किया। जिसमें उन्हें माला पहनाकर नवाजा गया और भविष्य में उन्हें और तरक्की मिलने की शुभकामना प्रकट की गई।
इस अवसर पर उप निरीक्षक सुरेश कुमार, उपदेश और मुंशी अजीत व अन्य थाना स्टाॅफ के साथ-साथ श्याम सेंगर प्रधान जहटौली, विवेक प्रधान जखा, धीरज कुमार तरसौल, उदयवीर प्रधान जरारा, शिशुपाल मलथुआ, गजेंद्र भदौरिया, राजीव पांडेय, चंद्रपाल अभैदेपुर, पूर्व प्रधान सत्येंद्र भदौरिया, राजीव पांडेय, श्याम जी, डीडी खान आदि उपस्थित थे। सत्यदेव सिंह के स्थान पर किसी प्रभारी की नियुक्ति न होने से उन्होंने एसआई सुरेश को चार्ज सौंप दिया।







Leave a comment