कोंच-उरई। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पचीपुरा खुर्द निवासी एक व्यक्ति के साथ गांव के कतिपय लोगों ने मारपीट कर दी थी जिसकी एनसीआर थाना कैलिया में दर्ज कर ली गई थी लेकिन पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं किये जाने से उनके हौसले बुलंद हैं और अब वे पीड़ित को मुकदमा वापिस लेने के लिये धमका रहे हैं।
बुधवार को सीओ एके शुक्ल के यहां चतुरसिंह पुत्र बालाप्रसाद निवासी पचीपुरा खुर्द थाना कैलिया ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उक्त मुकदमे के अभियुक्तगण पूरन पुत्र रामप्रकाश, रामप्रकाश पुत्र सुखलाल के खिलाफ उसने मारपीट का मुकदमा 22 अक्टूवर को दर्ज कराया था लेकिन पुलिस द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किये जाने से उनके हौसले बढे हुये हैं और वे उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं कि मुकदमा बापिस लो वरना खैर नहीं। पीड़ित उनकी धमकियों से काफी भयभीत हैं। सीओ ने एसओ कैलिया को निर्देश दिये हैं कि जांच कर कार्यवाही करें।





Leave a comment