konch2कोंच-उरई। बाईक सवार दो युवकों ने आज एक वृद्घ को बेबकूफ बना कर बाईक पर बिठाया और आगे जाकर उसकी जेब काट कर 35 हजार पार कर दिये। इन अजनबी बाईक सवारों की तलाश में पुलिस ने हलकान रही लेकिन वे गधे के सिर के सींगों की तरह गायब हो गये।
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय मोहल्ला प्रतापनगर निवासी सूरजसिंह यादव आज दोपहर नईबस्ती में दाढी बनवाने बारबर के यहां गया था। दाढी बनवा कर वह अपने घर की ओर पैदल चल दिया। तकरीबन दो सौ मीटर निकलते ही दो बाईक सवार युवक उसके समीप रुके और पूछा कि पप्पू का घर किधर है। वृद्ध ने पूछा कि जाहर के पप्पू तो उन युवकों ने हां में सिर हिला दिया। वृद्ध ने उन्हें कथित पप्पू के घर की ओर जाने वाला रास्ता समझाने का प्रयास किया तो वह युवक बोले कि बाईक पर बैठ कर पप्पू के घर तक पहुंचा दें। सीधासादा अति गरीब वृद्घ उनके झांसे में आ गया और बाईक पर बैठ गया। थोड़ी दूर जाने पर ही युवकों ने बाईक रोक दी और कहा कि अब वह चले जायेंगे। इतना कह कर उन्होंने वृद्ध को बाईक से उतार दिया और तेजी से वहां से निकल गये। जब वृद्घ ने अपनी बनियान देखी तो उसको पसीना निकल गया क्योंकि उसकी बनियान की जेब कट चुकी थी और जेब में 35 हजार रुपये पार हो चुके थे। कोतवाली में वृद्ध सूरज ने बताया कि वह भैंस खरीदने के लिये रुपये जेब में डाले था। पुलिस ने टप्पेबाज युवकों को तलाशने की काफी कोशिश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। उसने बाईक का नंबर भी नहीं देखा था, अलबत्ता बाईक का रंग जरूर हरा बताया।

Leave a comment