उरई । नेशनल हाइवे पर झांसी की ओर ऐट पहला अहम कस्बा है भले ही तकनीकी रूप से यह अभी भी बतौर गाँव सरकारी रिकार्ड में दर्ज हो । इस गाँव व आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को रात में अफरातफरी मच गई ।आप को उत्सुकता हो रही होगी कि आखिर बीती रात ऐट में ऐसा क्या हुआ जिससे क्षेत्र के उनींदे लोग इस भुलावे में आ गए कि वे दुश्मन सीमावर्ती इलाक़े में रह रहे हैं जहाँ आजकल हर समय गोलियाँ और मोटार्र से दागे गए गोले गिर रहे हैं ।
दरअसल आजकल हर समय सीमा पर गोलियाँ बरसने की खबरे टी वी चैनलों पर छायी रहती हैं जिससे सोते समय हर शख्श के दिमाग में यह कल्पना रहती है कि उसके आसपास बारूदी माहौल है । इस संवेदनशील माहौल में बहुत सतर्कता की जरूरत है । इसीलिये गुरूवार को जब रात में 12 बजे टौल टैक्स वैरियर पर ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाक़े में अफरातफ़री मच गई । लोग नींद से जागे और उन्हें लगा कि जो आवाज़े सुनाई दे रही हैं क्या वे युद्ध मोर्चे की आवाज़ें हैं । इससे बीती रात का माहौल बहुत संगीन रहा ।
हुआ दरअसल यह था कि ऐट के आगे टौल वैरियर पर अभी तक स्वामित्व वैल्कम कंपनी के पास था जिसे रात में इंदौर की कंपनी ने टेक ओवर कर लिया । इस कंपनी के लोगों ने चार्ज संभालने के क्रम में रात में असलाहा लहराते हुए 1 घंटे तक फायरिंग की जिससे पूरा इलाक़ा दहल गया । पुलिस को इसे संज्ञान में लेकर कारवाई करनी चाहिये था लेकिन पुलिस क्यों अंजान बन गई यह सभी जानते हैं ।







Leave a comment