कोंच-उरई । जिले के जाने माने बरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेसी नेता परमात्माशरण चतुर्वेदी के निधन पर यहां बारसंघ कोंच की शोकसभा अध्यक्ष अंबरीश रस्तोगी की अध्यक्षता एवं महामंत्री अरुणकुमार वाजपेयी के संचालन में संपन्न हुई जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुखी परिवारीजनों के धैर्य धारण हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। अधिवक्तागण आज न्यायिक कार्यों से विरत भी रहे। इस दौरान संजीव तिवारी, रामनरेश त्रिपाठी, एनुल आरफीन, ओमप्रकाश कौशिक, सुरेन्द्र शर्मा, कमलेश चोपड़ा, केके श्रीवास्तव, श्रीराम गुप्ता, अवधेशकुमार दीक्षित, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment