cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। विश्व हिंदू परिषद की महेबा ब्लाॅक इकाई ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चैहान के आवास पर श्रीराम खिचड़ी भोज का आयोजन किया जिसके दौरान सभा भी हुई।
इस सभा की अध्यक्षता संघ खंड कार्यवाह त्रिभुवन सिंह चैहान ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विहिप के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह चैहान ने कहा कि सामाजिक समरसता को बढ़ाने के लिए सभी नौ ब्लाॅकों में इसी तरह खिचड़ी भोज का आयोजन होगा। उन्होंने इस कार्यक्रम को लेकर बताया कि 1 नवबंर को डकोर ब्लाॅक के मगरायां, 2 नवबंर के माधौगढ़ और रामपुरा ब्लाॅक का खिचड़ी भोज माधौगढ़ में, 4 नवबंर को जालौन और कुठौंद में और 6 नवबंर को कोंच व नदीगांव में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों से जातिगत भेदभाव व अछूत समस्या जैसी कुरीतियों से हिंदू समाज को उबारने में मदद मिलेगी।
सभा में जिला मंत्री बलवीर सिंह जादौन ने कहा कि हिंदू धर्म सनातन धर्म है। जिसके तथ्यों में प्रेम, बंधुत्व व भाईचारा के गुण सर्वोपरि हैं। एक हजार साल की गुलामी में भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को गैर हिंदू शासकों ने मिटाने की कोशिश की। विहिप का गठन का उददेश्य हिंदू संस्कृति के गौरव को फिर बहाल करना है जिसके लिए श्रीराम खिचड़ी भोज जैसे आयोजन अपनाये गये हैं।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल सिंह ने कहा कि हिंदू एक जीवन शैली है जिस पर चलकर हम सभी देश व दुनियां को नई दिशा और वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दे सकते हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश त्रिपाठी, बजरंग दल संयोजक मनुराज तिवारी, महेबा ब्लाक अध्यक्ष ओमसिंह निवहना, विनय चैहान महेबा, राजू सिंह गोरा, रविकांत सिंह वैरई, उदय दोहरे, कल्लू नेता महेबा, रामजी बाल्मीकि, वीरेंद्र सिंह विरहरा जिला प्रमुख गौ रक्षा समिति, रामनरेश प्रजापति, राकेश विश्वकर्मा, रामजी तिवारी, वीरसिंह मुसमरिया, रणजीत कठेरिया मंगरौल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment