cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कालपी रोड पर निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार को आधी रात में एक पक्ष ने बाहरी असलहाधारियों को बुलाकर दहशत पैदा कर दी। पीड़ित सरकारी अस्पताल में डाॅक्टर हैं। जिन्होंने अगले दिन एसपी से शिकायत की। लेकिन जांच के नाम पर आई कोतवाली पुलिस ने उल्टे उन्हीं को डपटने की कोशिश की।
कालपी रोड पर गंधर्व सिंह पैट्रोल पंप के पास डाॅ. एपी सिंह का निजी मकान है। उनके पड़ोस में संजीव दुबे ने अवांछित तौर पर छज्जा और दरवाजा निर्माण कर लिया, जिसका उलाहना जब एपी सिंह ने संजीव दुबे को दिया तो वे विफर गये। रात 12 बजे उन्होंने बाहरी असलहाधारियों को बुलाकर एपी सिंह के दरवाजे पर शक्ति प्रदर्शन कराया। एपी सिंह ने जब बाहर निकलकर आपत्ति की तो आरोप है कि उन लोगों ने एपी सिंह को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
बताया गया है कि संजीव दुबे पीएसी में नियुक्त है। जिसके कारण डाॅ. एपी सिंह द्वारा एसपी से की गई शिकायत पर प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार तिवारी जब जांच के लिए पहुंचे तो उन्होंने डाॅ. सिंह से हमदर्दी जताने की बजाय पूरी तरह आरोपी पक्ष की हिमायत की। डाॅ. सिंह के साथ-साथ अन्य आसपास के लोग भी पुलिस के इस रवैये से बेहद आहत और खिन्न नजर आये।

Leave a comment