cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। राष्ट्रीय गौ रक्षा आंदोलन समिति ने पुलिस अधीक्षक को परस्पर विरोधाभाषी मांगों पर ज्ञापन दिया। जिसके बाद पुलिस को निश्चित रूप से इस ज्ञापन को संज्ञान में लेते समय असमंजस का सामना करना पड़ेगा।
ज्ञापन में एक ओर फसलों का नुकसान बचाने के लिए किसानों द्वारा खेतों में आरी वाले तार लगाये जाने से उनमें उलझकर आये दिन गौ वंशों के हताहत होने पर चिंता व्यक्त की गई है और इन तारों पर पाबंदी की मांग की गई तो दूसरी ओर अन्ना पशु प्रथा को रोकने की भी गुहार लगाई गई है।
अन्ना पशु प्रथा को लेकर राष्ट्रीय गौ रक्षा आंदोलन समिति ने विश्व हिंदू परिषद के हवाले से एसपी से ग्राम सभाओं में खाली पड़ी गौचर की सैकड़ों एकड़ जमीन पर मनरेगा के द्वारा गौशालाओं के निर्माण की मांग भी की। ज्ञापन दाताओं ने आशा प्रकट की है कि इससे गौवंश की रक्षा और उनकी उचित तरीके से परवरिश हो सकेगी। ज्ञापन देने वालों में गौ रक्षा समिति के जिला प्रमुख और बिरहरा के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री वलवीर सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह चैहान, गजेंद्र यादव नदीगांव, आनंद कुमार दुबे माड़री, जितेंद्र भदौरिया, गिरिवर भदौरिया, गुडडू पिपरायां और कौशल सिंह मुसमरिया शामिल रहे।

Leave a comment