कोंच-उरई। सैकड़ों गरीबों, असहायों, विकलांगों को नित्य प्रति भोजन कराने वाली यहां की सामाजिक संस्था दरिद्र नारायण सेवा समिति हर साल दीपावली और ईद पर गरीबों को नये कपड़े उपलब्ध कराती है। मुस्लिम गरीबों को ईद पर कपड़ों का वितरण किया जा चुका था, जबकि हिंदू गरीबों को कल जिलाधिकारी संदीप कौर के कर कमलों से संस्था वस्त्रों का वितरण कराने जा रही है। उक्ताशय की जानकारी संस्था के संयोजक कढोरेलाल यादव ने देते हुये बताया है कि कल 30 अक्टूवर रविवार को मध्यान्ह 12 बजे बल्दाऊ धर्मशाला में समारोह आयोजित कर वस्त्रों का वितरण किया जायेगा।






Leave a comment