उरई। बुंदेलखंड के बापू के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चतुर्भुज शर्मा की स्मृति में गांधी इंटर काॅलेज स्थित बापू वाटिका में इस वर्ष फिर मानस एवं आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है।
गांधी इंटर काॅलेज की प्रबंधक इंदु शर्मा और प्रधानाचार्य डाॅ. रविशंकर अग्रवाल ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि 2 नवबंर और 3 नवबंर को होने वाले इस सम्मेलन में राजेंद्र पाठक रामायणी, रामनारायण सिद्धांती रिनियां, संतोष कुमार गौतम, डाॅ. शालिगराम शास्त्री व मानस ज्योति मीरा दुबे जैसे विद्वान मनीषियों के प्रवचन सुनने का मौका आस्थावान श्रोताओं को मिलेगा।






Leave a comment