उरई। डीजीपी के निर्देश को देखते हुए एट में थानाध्यक्ष बृजनेश यादव ने गरीब परिवारों के साथ उन्हें पटाखे और मिठाई बांटकर दीपावली की खुशियां सांझा कीं।
गरीब जनता और पुलिस के बीच दूरी पाटकर नया स्नेहिल रिश्ता बनाने के लिए डीजीपी ने सभी जिलों को त्यौहार के मौके पर गरीबों को तोहफे बांटने के निर्देश दिये थे। इसके अनुपालन में एट एसओ बृजनेश यादव ने शनिवार को कोंच रोड पर बसे लौहपीटा परिवारों में दीपावली के लिए मिठाई और पटाखे बांटे। पुलिस के इस नये चेहरे से जहां लौहपीटा परिवार सुखद आश्चर्य की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहा था वहीं बच्चे पटाखे और मिठाई मिलने से सबसे ज्यादा खुश नजर आ रहे थे।






Leave a comment