0 मध्यप्रदेश के भिंड जनपद में बिक्री के लिये अनुमन्य है बरामद शराब
0 कोतवाली पुलिस व स्वात टीम की संयुक्त मुहिम में मिली सफलता
कोंच-उरई। दीपावली का त्योहार नजदीक देख दारू की बढती मांग के मद्देनजर शराब माफिया अबैध शराब की बिक्री में सक्रिय हो गये हैं। स्वात टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त मुहिम में आज ग्राम कुदरा खुर्द के एक घर में मारे गये छापे के दौरान देसी दारू की 21 पेटियां बरामद हुई हैं, इसके साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अबैध शराब की बिक्री पर नजर रखने के लिये जिले के पुलिस कप्तान डॉ. राकेश कुमार सिंह ने सभी थानों सहित स्वात टीम को भी खास निर्देश दिये हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में स्वात टीम प्रभारी अरुण कुमार को देसी शराब की अबैध चोप आने की सूचना मिली तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को भी अवगत करा दिया। दोनों टीमों की संयुक्त मुहिम में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा खुर्द के एक घर में जब छापा मारा गया तो वहां देसी शराब की 21 पेटियां बरामद हुईं जिनमें 1 हजार 50 क्वार्टर 180 एमएल के भरे हुये थे। पुलिस ने वहां से करणवीर सिंह पुत्र दिनेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। उक्त शराब मध्यप्रदेश के भिंड जनपद में बिक्री के लिये अनुमन्य है जिसे गैरकानूनी ढंग से यहां लाकर बेचा जा रहा था। कोतवाली की टीम में प्रभारी कोतवाल अजयकुमार सिंह, सुरही चैकी इंचार्ज संजीव यादव, दरोगा विनोदकुमार त्रिपाठी तथा आधा दर्जन सिपाही शामिल थे।






Leave a comment