cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। रेढ़र थाने के डीहा गांव में बीती रात चोरों की किल्लौल क्रीड़ा से गांव के बाशिंदों पर बुरी बीती। एक ही रात में चोरों ने पांच घरों में दाखिल होकर जेवर, नगदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिये। शिकायत आने के बाद शाम को रेढ़र एसओ ने डीहा पहुंचकर पीड़ित परिवारों के बयान लिये।
सर्दी की दस्तक शुरू होते ही चोरों का काम भी शुरू हो गया है। पुलिस की रात में गश्त में कमीं का कोई मौका चोर न छोड़ने का संकेत अभी से देने लगे हैं तो सर्दी चरम पर पहुंचने पर आलम क्या हो सकता है इसका अंदाजा कर उम्मीद की जानी चाहिए कि जिले के पुलिस अफसर सभी थानों को इस मौसम में रात में गांव-गांव में पूरी चैकसी बरतने के लिए टाइट करेंगे।
डीहा में चोरी के शिकार होने वालें लोगों में इंदर, मुलू, पूर्व प्रधान सुमन पाल और अयोध्या पाल शामिल हैं। इनके घरों से अंदाजन ढाई लाख रुपये का माल पार करने में चोर कामयाब रहे। शनिवार को शाम एसओ रेढ़र ने डीहा जाकर छानबीन तो की लेकिन मुकदमा दर्ज अभी तक नही किया।

Leave a comment