उरई _दीवाली के दिन पहला दीपक शहीदों के नाम जलाने की पहल इस बार की गई ।गांधी चबूतरे पर इस मकसद से रविवार को एक आयोजन किया गया जिसमें नगर के सभी क्षेत्रों के गणमान्य जुटे।

जिलाधिकारी संदीप कौर और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने इसमें शामिल हो कर सबसे पहले अपने अपने हाथ से शहीदों की याद का दीया जलाया ।आयोजन में उपस्थित लोग इस मौके पर भाव बिभोर दिखे ।

कार्यक्रम के दौरान संक्षिप्त सभा भी हुई जिसे संबोधित करshaheed1ते हुए डी एम ,एस पी ने देश की सीमाओं की हिफाजत करने वाले बहादुर सैनिकों की याद दिलायी । उन्होने कहा कि इसे नहीं भूला जा सकता कि सेना के  बलिदानों के कारण  ही देश सुरक्षित है।

shaheed2

लोग चैन से सो पा रहे हैं तो इसका श्रेय शहीदों को है । एस पी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सेना महान  है ।

Leave a comment